कौशाम्बी, अक्टूबर 7 -- प्रेमी की बेवफाई से आहत कोखराज क्षेत्र की एक युवती ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मुकदमा कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 24 साल की बेटी नरेंद्र कुमार से पिछले चार-पांच साल से प्रेम करती थी। दोनों ने शादी करने का वादा किया था और शारीरिक संबंध भी बनाए थे। आरोपी नरेंद्र ने पिछले दिनों किसी दूसरी लड़की से सगाई कर ली। इसके बाद पीड़िता के संग विवाह करने से मना कर दिया। उसे धमकी भी दी। इसी से परेशान पीड़ित युवती ने चार अक्तूबर को जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज कर उसको एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया था। हालत में सुधार होने पर परिवार वालों ने मंझनपुर के निजी अस्पता...