शिवपुरी, अप्रैल 2 -- शिवपुरी जिले के कोलारस में एक प्रेम कहानी का बेहद दर्दनाक अंत सामने आया है। युवती के परिजनों द्वारा प्रेमी अर्जुन पाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के सदमे, दबाव और पारिवारिक उलाहनों से तंग आकर प्रेमिका वर्षा कुशवाह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार को कोलारस थाना क्षेत्र में हुई। 20 वर्षीय वर्षा कुशवाह ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के समय घर में वर्षा के साथ उसकी चचेरी बहन घर पर थी। दोपहर लगभग डेढ़ बजे वर्षा ने अपनी बहन को खाना लाने के लिए रसोई में भेजा। इसी दौरान उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब बहन खाना लेकर लौटी, तो वर्षा का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। एसडीओपी संजय मिश्रा और थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे मे...