महाराजगंज, अक्टूबर 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की एक युवती मंगलवार को प्रेमी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दीवानी न्यायालय गेट पर पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंच गई। पर गेट पर मुस्तैद सुरक्षा कर्मियों ने युवती को पकड़ कर उसे महिला थाना भेज दिया। वहां पूछताछ के बाद युवती को पुरंदरपुर थाना भेजा गया। उसकी काउंसलिंग की जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुरंदरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती दीवानी न्यायालय गेट पर पहुंची। उस समय वहां तैनात सुरक्षा कर्मी न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों की सघन चेकिंग कर रहे थे। सुरक्षा चेकिंग देखकर युवती अचानक दो कदम पीछे हट गई और दुपट्टे में छिपाई हरे रंग की बोतल से पेट्रोल निकालने की कोशिश करने लगी। उसकी संदिग्ध गतिविधि देखते ही सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल मुस्तैदी दिखाते...