कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर, संवाददाता। किदवई नगर में किशोरी के सुसाइड करने के मामले में उसकी बड़ी बहन ने प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। आरोप है कि मोहल्ले का युवक किशोरी को परेशान करता था, इस कारण उसने फांसी लगाकर जान दी है। साकेतनगर इलाके में रहने वाली किशोरी ने 31 मार्च की रात को फंदा लगाकर जान दे दी थी। मामले में मृतका की बहन ने मोहल्ले में रहने वाले मुकेश कुमार पर किशोरी को परेशान करने की बात कही। आरोप है कि, इसी दबाव में बहन ने सुसाइड किया। किदवई नगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...