वाराणसी, जून 10 -- रोहनिया (वाराणसी), संवाद। बैरवन गांव में बुधवार को प्रेमिका से शादी की जिद में प्रेमी बिजली टावर पर चढ़ गया। पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने पर वह करीब एक घंटे बाद नीचे उतरा। रोहनिया पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मिल्कीचक गांव निवासी विकास यादव बिजली टावर पर चढ़ गया। उसने खुद 112 नंबर पर कॉल कर पीआरवी को सूचित किया। फोन पर ही बताया कि वह क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम करता है। अगर उसने उससे शादी नहीं की वह टावर से कूदकर जान दे देगा। पीआरवी ने घटना की सूचना मोहनसराय चौकी को दी। मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस टीम ने उससे नीचे उतरने की अपील की। जिला पंचायत सदस्य ललित यादव ने भी उसका मान-मनौव्वल किया। उसे आश्वस्त किया गया कि उसकी प्रेमिका और परिजनों को बुलाया जाएगा। यदि वे तैयार होंगे तो उसकी शादी करा दी जाएगी। इस प...