प्रेमिका से शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े छह घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा
शाहजहांपुर, मार्च 31 -- तिलहर (शाहजहांपुर), संवाददाता। तिलहर में राजकीय महाविद्यालय के पास सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब साढ़े पांच घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस और परिजन उसे मनाने में जुटे रहे। आखिरकार शाम करीब साढ़े पांच बजे आश्वासन मिलने के बाद युवक नीचे उतरा। जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। कपसेड़ा गांव निवासी रामू कश्यप पुताई का काम करता है। उसका करीब दो वर्षों से जैतीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक रिश्तेदार की पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी कारणवश दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी, जिससे आहत होकर रामू सोमवार सुबह घर से निकलकर सीधे टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़कर उसने अपनी प्रेमिका को फोन कर शादी की बात कही और मन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.