संतकबीरनगर, मई 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर शनिवार को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। क्षेत्र के कौड़िया गांव का निवासी एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर देवकली स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही बखिरा पुलिस, डायल 112 और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि बखिरा थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी मन्तोष (28) पुत्र शिवचरण का मगहर क्षेत्र की एक युवती से लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा है। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं, लेकिन पारिवारिक सहमति न बनने के कारण मामला उलझा हुआ है। इसी बात से नाराज युवक शनिवार को 2.30...