आजमगढ़, अप्रैल 22 -- बिलरियागंज (आजमगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। तोहफापुर गांव में बुधवार सुबह प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय हो जाने से वह परेशान था। पुलिस के काफी समझाने पर दो घंटे बाद वह किसी तरह नीचे उतरा। पुलिस ने उससे पूछताछ की। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के तोहफापुर गांव निवासी 25 वर्षीय अर्जुन मौर्य का क्षेत्र की एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। युवती की शादी कहीं और तय हो गई है। जिससे वह परेशान था। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े ढह बजे वह गांव में लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। प्रेमिका से शादी न होने पर वह टॉवर से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। मामले की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया,...