प्रेमिका से शादी की जिद पर टावर पर चढ़ा युवक
जौनपुर, जून 7 -- जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के बिरहोजपुर गांव निवासी एक युवक प्रेमिका से शादी कराने की जिद को लेकर इमली पांडेय पट्टी गांव स्थित टावर पर चढ़ गया। सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस टावर के नीचे चारों तरफ जाल लगा दी है। समाचार प्रेषण तक दोपहर करीब एक बजे के आसपास लड़की और उसके परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा था। टावर पर चढ़ा 21 वर्षीय पवन कुमार निषाद पुत्र राम दवर अपने ननिहाल ग्राम पसेवा में रहता था। कुछ दिन पहले वही एक लड़की से प्रेम कर बैठा। उससे शादी करने की मांग को लेकर रविवार को सुबह इमलो पांडेय पट्टी गांव स्थित टावर पर चढ़ गया। पुलिस मौके पर लड़की तथा उसके परिजनों को बुलवा रही है। एक बजे दोपहर तक लड़की के परिजन नहीं पहुंच सके थे। मौके पर भारी भीड़ जमा है। सुरक्षा को लेकर था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.