हरदोई, जून 21 -- माधौगंज (हरदोई)। थाना क्षेत्र के इकसैया गांव में प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक विवाद के बीच एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इकसैया गांव निवासी 35 वर्षीय प्रमोद ने शनिवार शाम कथित रूप से कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजनों के अनुसार उसका रिश्ते में चाची लगने वाली एक शादीशुदा महिला से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शनिवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद प्रमोद ने यह कदम उठा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान...