अलीगढ़, मार्च 14 -- अलीगढ़ में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का पहले रेप किया। उसके बाद दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। युवती का शव शनिवार सुबह गांव के ही एक सुनसान खंडहर में न्यूड हालत में मिला। युवक का शव एक दिन पहले ही रेलवे ट्रैक किनारे मिला था। उस युवक का भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह रेलवे ट्रैक पर चलते हुए वीडियो बना रहा है। 12 सेकंड के इस वीडियो के आखिर में वह द एंड कहता है। इस वीडियो को बनाने से पहले उसने अपने भाई को कॉल कर बताया कि उसने लड़की का मर्डर कर दिया है। अब खुद भी मरने जा रहा है। यह मामला अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है।प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज था नलकूप विभाग में संविदा पर काम करने वाला शशि कपूर (25) पुत्र वीरेंद्र पाल सिंह निवासी पांच भाई-बहनों मे...