बुलंदशहर, जून 15 -- बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं देर शाम प्रेमिका, उसके पति, दो देवर समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार गांव रिशालू थाना छतारी निवासी कृष्ण ने बताया कि उसका भाई अवधेश 14 जून को गांव रिशालू से निकला था। आरोप है कि बीबीनगर के एक गांव निवासी महिला ने फोन कर उसे बुलाया था। बाद में महिला ने ही फोन कर अवधेश के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी दी। आरोप है कि महिला के परिजनों व अन्य लोगों ने अवधेश को अपने घर पर रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। तहरीर में आरोप लग...