गिरडीह, अप्रैल 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह कोर्ट परिसर के बाहर बुधवार को दिन-भर हंगामा होता रहा। हंगामा प्रेमी व प्रेमिका के परिजनों द्वारा किया गया। दोनों के परिजन आपस में भिड़ गये। अंतरजातीय विवाह के कारण परिजनों ने हंगामा किया। हालांकि नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। बाद में शाम को पुलिस प्रेमी एवं प्रेमिका दोनों को नगर थाना ले गयी। फिलहाल प्रेमी एवं प्रेमिका दोनों नगर थाना में पुलिस अभिरक्षा में है। दरअसल मंगलवार रात में प्रेमिका से प्रेमी मिलने पहुंचा था और इस दौरान रंगेहाथ पकड़ाने के बाद ग्रामीणों एवं प्रेमिका के परिजनों ने दोनों का विवाह करा दिया। विवाह के बाद सुबह प्रेमिका के परिजन दोनों को लेकर कोर्ट मैरेज कराने के लिए गिरिडीह कोर्ट पहुंचे। यह जानकारी मिलते ही प्रेमी के परिजन भी गिरिडीह कोर्ट पहुंच ...