गुमला, मार्च 14 -- कामडारा, प्रतिनिधि। प्रेमिका के बुलाने पर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से मिलने पहुंचे एक युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना कामडारा थाना क्षेत्र के चंदाटोली बाजार टांड की है। हालांकि इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जानकारी के अनुसार जशपुर जिले के गिरला गांव निवासी फगुआ राम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पंजाब के जालंधर में रहकर मजदूरी करता है। वहीं बसिया प्रखंड की एक युवती से उसकी पहचान पंजाब में हुई थी। दोनों के बीच पिछले दो-तीन वर्षों से फोन और सोशल मीडिया के जरिए बातचीत हो रही थी।कुछ दिन पहले युवक अपने गांव लौटा था। इसी बीच युवती ने उसे चंदाटोली बाजार मिलने के लिए बुलाया। शुक्रवार को जब युवक वहां पहुंचा ,तो उसने देखा कि युवती एक बच्चे के साथ आई है। युवक को लगा कि युवती न...