फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 3 -- शमसाबाद, संवाददाता। प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी गयी। परिजनो ने चोर होने का शोर मचा दिया इस पर ग्रामीण भी एकत्र हो गये। पुलिस ने पहुंचकर प्रेमी युवक को हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। युवक के घर वालों को भी जानकारी दे दी गयी है। सोमवार की रात एक नाबालिग प्रेमिका के बुलाने पर रात 11 बजे प्रेमी उससे मिलने के लिए उसके घर पहंुच गया। दोनों घर के अंदर थे इस बीच खट पट की आवाज होने पर प्रेमिका के परिजन जाग गए और परिजनों ने चोर होने का शोर मचा दिया। इस बीच भाग रहे प्रेमी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। गांव के लोग भी आ गये। जानकारी थाना पुलिस को दी गयी। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और प्रेमी को निगरानी में लेकर थाने ले आयी प्रेमी के घर वालों को भी जानका...