औरैया, जून 25 -- बिधूना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर रात प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। अपनी कथित प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को महिला के पति ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और युवक की पिटाई कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को ग्रामीणों के बीच से निकालकर अपने कब्जे में ले गई। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार युवक की पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो चुका है। बताया जा रहा है कि इसके बाद उसका गांव की ही एक विवाहित महिला से प्रेम प्रसंग हो गया। बुधवार देर रात वह मौका पाकर महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान महिला के पति ने उसे देख लिया और पकड़कर शोर मचा दिया। शोर सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा...