आगरा, अप्रैल 27 -- इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। सोमवार को प्रेमिका से मुलाकात का प्रयास प्रेमी को महंगा पड़ गया। वह बागपत से एक दोस्त के साथ आया था। जैसे ही गांव में पहुंचा युवती के परिजनों ने उसे घेर लिया। घसीटकर एक पेड़ के पास ले गए। उससे बांध दिया और बेरहमी से पीटा। वह मदद के लिए चीखता रहा, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। सूचना पर आई पुलिस ने उसे बचाया। अस्पताल में भर्ती कराया। घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। बदरका, छपरौली (बागपत) निवासी अजय कुमार सुबह फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव में आया। एक दोस्त भी उसके साथ था। संभवत: उसके आने की जानकारी पहले से युवती के परिजनों को थी। वह प्रेमिका से मिल पाता इससे पहले युवती के परिजनों ने उसे घेर लिया। वह अकेला पड़ गया। दोस्त के होश उड़ गए। उसने भागने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उससे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.