कानपुर, मार्च 1 -- कानपुर के सेन पश्चिम पारा में प्रेमिका से फोन पर बातचीत के दौरान कहासुनी के बाद युवक ने गुस्से में अपना फोन तोड़ दिया। उसके बाद फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त युवक घर पर अकेला था। देर शाम बहन के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। बिनगवां निवासी राजू पासवान किसान हैं। परिवार में पत्नी रूपरानी, बेटी पूजा, रोशनी व आरुषि और बेटा गोपी व 22 वर्षीय विशाल है। पिता ने बताया कि बेटे विशाल के पड़ोस के गांव की युवती से प्रेम संबंध थे। जिसकी जानकारी होने पर वह युवती के घर वालों से बेटे की शादी की बातचीत करने पहुंचे। इस दौरान युवती के घर वालों ने शादी से मना कर दिया। साथ ही एक-दूसरे से फोन पर बातचीत करने से भी मना किया। जिसके बाद भी दोनों चोरी छिपे एक दूसरे से बातचीत करते थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.