गाज़ियाबाद, जून 20 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। मसूरी थानाक्षेत्र में नाहल स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पुल पर प्रेमिका से बातचीत करने के दौरान युवक ने गंगनहर में छलांग लगा दी। परिजनों का आरोप है क‌ि प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने गंगनहर में छलांग लगाई है। खबर लिखे जाने तक एनडीआरएफ और स्‍थानीय गोताखोर युवक की तलाश में जुटे थे। एसीपी मसूरी अजय कुमार ने बताया क‌ि शनिवार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि वेव सिटी थाना क्षेत्र के किला मोहल्ला डासना में रहने वाला 23 वर्षीय शादाब ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी है। मौके पर पहुंची मसूरी पुलिस ने एनडीआरएफ को सूचना दी। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम पहुंची और शादाब की तलाश शुरू कर दी। साथ ही स्‍थानीय गोताखोरों को भी अभियान में लगाया गया।

शादाब के तैराकी कौशल बताते हैं क...