एक प्रतिनिधि, दिसम्बर 4 -- बिहार के सारण (छपरा) जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग जोड़े ने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मोती छपरा की है। बुधवार शाम को प्रेमिका के घर पर कोई नहीं था। इसका फायदा उठाकर प्रेमी उसके घर पहुंचा। दोनों एक कमरे में बंद हो गए। जब प्रेमिका के परिजन घर पहुंचे तो दरवाजा खोलने पर अंदर का मंजर देख उनके होश उड़ गए। लड़का और लड़की दोनों कमरे के अंदर पंखे से लटके हुए मिले। दोनों ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। दोनों की उम्र लगभग 15 साल थी। घटना की जानकारी परिवार वालों को रात लगभग 8 बजे हुई। इसके बाद परिजन में कोहराम मच गया। मृत लड़का जलालपुर थाना क्षेत्र के नवादा मठिया का रहने वाला था। वह अपने ननिहाल में मोती छपरा स्थित बड़े भाई एवं पित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.