बागपत, मार्च 12 -- बागपत। क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को आयोजित हुए शादी समारोह में उस समय हंगामा हो गया, जब दूल्हे के पीछे-पीछे उसकी प्रेमिका भी वहां पहुंच गई और दूल्हे के साथ पहले से ही कोर्ट मैरिज होने का हल्ला मचा दिया। इसके बाद प्रेमिका ने दूल्हन को उसके होने वाले दूल्हे के फोटो भी दिखाए, जिससे शादी टूट गई। तभी दूल्हा अपने दोस्तों के साथ वहां से भाग गया तो उसके पिता, जीजा समेत कई रिश्तेदारों को दुल्हन पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोगों को कोतवाली ले आई। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। शादी समारोह में पहुंची दूल्हे की प्रेमिका ने बताया कि छह साल पहले उसके मामा की शादी में उसकी मुलाकात मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव के युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.