रांची, मार्च 10 -- रांची पुलिस ने रश्मि कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर विजय दास की हत्या के मामले की गुत्थी सुलझा ली है। सुपरवाइजर विजय और रौशनी देवी के बीच प्रेम प्रसंग था। शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने अपनी बहन व भाई के साथ मिलकर प्रेमी विजय की गला रेतकर हत्या कर दी थी। फिर शव को बाइक में बांधकर एक कुएं में डाल दिया। दलादली पुलिस ने आरोपी प्रेमिका रौशनी देवी, उसकी बहन सीमा देवी और भाई भूपेश बैठा को गिरफ्तार कर लिया। तीनों की निशानदेही पर पुलिस ने बेड़ो थाना क्षेत्र के टेंगरिया स्थित कुएं से शव बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के घर से घटना में इस्तेमाल चाकू जब्त किया है। पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। सरायकेला निवासी अजय दास ने दलादली ओपी में तीन मार्च को केस दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- झारखंड प्रशासनिक सेवा के 15 अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.