नोएडा, मई 7 -- रबूपुरा, सुनील कुमार। प्रेमिका को धोखा देकर दूसरी जगह शादी करने जा रहे युवक की घुड़चढ़ी के दौरान गुरुवार को हंगामा हो गया। अपने परिजनों के साथ प्रेमी के गांव पहुंची युवती ने युवक पर चोरी छिपे शादी करने का आरोप लगाते हुए बवाल किया। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे। तिरथली गांव निवासी एक युवक की बारात बाजना जनपद मथुरा जानी थी। तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर बाद गांव में घुढचढ़ी की रस्म हो रही थी। इसी दौरान युवक की रिश्तेदारी की एक युवती अपने घरवालों के साथ वहां पहुंची और खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। युवती ने ग्रामीणों को बताया कि बारात लेकर जा रहा युवक और वह कई वर्षों से रिलेशन में हैं। युवक ने उससे शादी का वादा किया और शोषण किया। अब वह धोखा देकर चोरी छिपे दूसरी जगह शादी करना चा...