प्रेमिका ने बातचीत बंद की तो प्रेमी ने घर में घुस भाई को मारी गोली, खुद छत से गिरकर मर गया; पटना में कोहराम
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जुलाई 6 -- पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रविवार की शाम कोहराम मच गया। यहां एक कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि शादी से इनकार के बाद युवक कथित प्रेमिका के घर पहुंचा और उसके भाई को गोली मार दी। इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में कथित प्रेमी तीसरे तल्ले से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटनास्थल से पिस्टल, कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक धक्का-मुक्की में खुद गिरा या उसे नीचे फेंका गया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मोतिहारी निवासी प्रियेश रंजन (25) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक राजीव नगर स्थित किराए के एक मकान में परिवार के साथ रहता है। पुलिस के मुताबिक कथित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.