देवरिया, मई 11 -- महदहां(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। फोन पर बात बंद होने से नाराज एक प्रेमी युवती के घर पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए युवती तथा उसके परिवार के लोगों से मारपीट कर हंगामा भी किया। मामले में युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम संबंध दूसरे जनपद के एक गांव निवासी युवक से था। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत होती थी। इसी बीच युवती के परिजनों ने उसका विवाह कहीं और तय कर दिया। इसके बाद युवती ने युवक से दूरी बनानी शुरू कर दी और उसका फोन उठाना बंद कर दिया। बताया जाता है कि इसी बात से नाराज होकर युवक एक सप्ताह पूर्व युवती के घर पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए युवती व उसके परिवार के लोगों से मारपीट कर खूब हंगामा किय...