प्रेमिका ने प्रेमी को जिंदा जलाया, युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम, शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा
आगरा, मार्च 5 -- यूपी के आगरा में 26 फरवरी की रात संदिग्ध परिस्थितियों में जले प्रेमी की बुधवार की रात मौत हो गई। गुरुवार की सुबह परिजनों ने पृथ्वीनाथ फाटक के पास सड़क पर शव रखकर हंगामा किया। पुलिस पर हत्यारोपियों को छोड़ने का आरोप लगाया। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस का कहना है कि प्रेमिका द्वारा जलाने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। अभी तक की जांच में नामजद आरोपित निर्दोष हैं। साक्ष्य मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी। शाहगंज की राम स्वरूप कालोनी निवासी 32 वर्षीय चांद उर्फ सद्दाम ऑटो चालक था। पिछले दो साल से शबनम नाम की प्रेमिका के साथ लिवइन में रह रहा था। शबनम विधवा थी। घटना से करीब पंद्रह दिन पहले उसने अपने देवर अल्ली के साथ निकाह कर लिया था। चांद को छोड़ दिया था। घटना की रात चांद सवारी लेकर गया था। लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.