मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाने के बेरुआ गांव में प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या कर शव जला दिया गया। मामले को लेकर मृतक बिगन राम की पत्नी नीतू देवी के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। नीतू ने रामप्रवेश पासवान, पत्नी शोभा देवी और गोरख पासवान पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रामप्रवेश और गोरख को गिरफ्तार कर लिया, जबकि प्रेमिका शोभा देवी फरार है। बताया जाता है कि बिगन राम का रामप्रवेश की पत्नी से प्रेम-प्रसंग था, जिसका रामप्रवेश पासवान विरोध कर रहा था। नीतू ने पुलिस को बताया कि रविवार देर रात पति को घर से बुलाकर आरोपित दंपती ने सहयोगी के साथ मिलकर जहर खिलाकर हत्या कर दी। यह भी पढ़ें- बरियारपुर थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव में रविवार देर शाम प्रेम-प्रसंग में घर से बुलाकर युवक की...