नई दिल्ली, अगस्त 1 -- UP News: यूपी के रायबरेली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां ​डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे रजऊ गांव में अवैध संबंधों के चलते पति-पत्नी ने मिलकर अपने ही घर में रह रहे प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, सबूत छिपाने के मकसद से दोनों ने शव को घर के ही एक कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब दो दिन बाद कमरे से दुर्गंध आने लगी। पकड़े जाने के डर से घबराई महिला ने खुद ग्राम प्रधान को इस पूरी खौफनाक साजिश की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पूरे रजऊ मजरे डलमऊ की रहने वाली रीता की शादी करीब 10 साल पहले भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे कोर चंदामऊ में हुई थी। पिछले चार सालों से रीता अपने पति के साथ मायके (पूरे रजऊ) में ही...