प्रेमिका ने खत्म की 7 साल की मोहब्बत, बौखलाए प्रेमी ने ब्लेड से किया हमला, खुद की गर्दन पर भी सूजा मारा
बिल्हौर (कानपुर), मार्च 21 -- कानपुर जिले में सात साल तक चले प्रेम-प्रसंग के बाद नाता तोड़ने से नाराज प्रेमी ने शनिवार को घर में घुसकर प्रेमिका पर हमला कर दिया। गर्दन पर ब्लेड के हमले से वह लहूलुहान हो गई। लोगों ने युवक को घेरा तो कमरा बंद कर खुद के भी शरीर पर ब्लेड से कई वार करने के बाद गर्दन पर सूजा मार लिया। युवक को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं युवती की गर्दन पर चार टांके आए हैं। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक बिल्हौर के उत्तरी गांव निवासी अरविंद दिवाकर का पड़ोसी गांव की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ माह से वह अरविंद से बात नहीं कर रही थी। इसी से नाराज अरविंद शनिवार सुबह युवती को अकेला पाकर घर में घुस गया। दूसरे युवक से बात करने का आरोप लगाकर युवती की गर्दन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.