प्रेमिका को हिल स्टेशन घुमाने के बहाने ले गया, पटना में प्रेमी ने लड़की को चलती ट्रेन से फेंक दिया
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, सितम्बर 17 -- पटना में फुलवारीशरीफ रेलवे स्टेशन के पास एक किशोरी को उसके कथित प्रेमी ने चलती ट्रेन से फेंक दिया। हादसे में किशोरी बुरी तरह से घायल हो गई है। उसके चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। जीआरपी पटना ने किशोरी के बयान पर मामला दर्ज किया है। जीआरपी पटना के प्रभारी एसएचओ मनोज कुमार के मुताबिक भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने अपने बयान में कहा है कि वह पिछले कई महीनों से हाजीपुर में अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। बुधवार को उसका 19 वर्षीय प्रेमी दिल्ली जाने और वहां से किसी हिल स्टेशन पर घूमने की बात कहकर हाजीपुर से पटना जंक्शन लेकर आया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की तरफ जाने के बहाने शाम छह बजे की लोकल ट्रेन में बैठाया। उसने आगे से दिल्ली के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.