कौशाम्बी, मार्च 19 -- मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सैनी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 14 मार्च की रात उसकी 20 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर उसे भगा ले गया है।पीड़ित के अनुसार आरोपी हरियाणा में रहता था। वह युवती को साथ ले जाने के लिए ही यहां आया था। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस आरोपी युवक व युवती की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...