बुलंदशहर, मार्च 3 -- ककोड़। कस्बे के एक मौहल्ले में प्रेमिका को रंग लगाने आये युवक को भारी पड़ गया। आसपास के लोगों ने पकड़कर युवक की जमकर धुनाई की मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। बताया जाता है कि रविवार देर शाम बुलंदशहर निवासी एक युवक अपनी प्रेमिका को होली के अवसर पर रंग गुलाल लगाने आया। युवक, युवती को सुनसान जगह पर रंग गुलाल लगाने लगा। तभी मौहल्ले के लोगों ने अपरिचित युवक को मौहल्ले की युवती को रंग गुलाल लगाते देख पूछताछ की। लोगों को देख दोनों सकपकाने लगे। वहीं युवती ने जबर्दस्ती रंग गुलाल लगाने की बात कही। कोतवाली प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि अंजान युवक की बाइक को खड़ा करने को लेकर कुछ विवाद हुआ था। युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...