सिद्धार्थ, मार्च 28 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। इटवा थाना क्षेत्र के दुफेड़िया गांव में शनिवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक करीब 100 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने खुद मोबाइल से पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दुफेड़िया गांव निवासी 22 वर्षीय जितेंद्र वर्मा अचानक टावर पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से काफी देर तक समझाने-बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा। उसने बताया कि वह एक युवती से प्रेम करता है, जो इस समय मुंबई में है। युवक की मांग थी कि युवती को मौके पर बुलाया जाए, तभी वह नीचे उतरेगा। स्थिति को संवेदनशील देखते हुए प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने तत्काल मोर्चा स...