मथुरा, मार्च 16 -- प्रेमिका से मिलने और शादी न होने से आहत एक युवक सोमवार सुबह रेलवे स्टेशन के टॉवर पर चढ़ गया और कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। आरपीएफ प्रभारी अविनाश शंकर, थाना कोसीकलां पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टॉवर के नीचे जाल बिछाया गया। करीब सात घंटे बाद परिजनों के समझाने पर युवक टॉवर से नीचे उतर आया। गोपालबाग की आदर्श कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय आकाश का एक युवती से प्रेम संबंध बताया गया है। परिजनों को जानकारी होने पर लड़की के घरवालों ने उसे कमरे में बंद कर पिटाई लगा दी। इसकी खबर लगने पर आकाश ने उससे मिलने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। सोमवार सुबह करीब छह बजे वह फरीदाबाद ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला और रेलवे स्टेशन के टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर पर चढ़ने की सूचना उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.