प्रेमिका को पाने की चाह में हैवान बना प्रेमी; दो बेटों का अपहरण कर हत्या; कुएं में फेंका
छतरपुर, अगस्त 23 -- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या से सनसनी फैल गई। शुक्रवार दोपहर स्कूल से घर लौटते समय लापता हुए 11 और 9 साल के दोनों बच्चों के शव पहाड़तरे के पुरवा के पास एक कुएं से बरामद किए गए हैं। शुरुआती पुलिस जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आ रहा है। आरोप है कि बच्चों की मां से प्रेम संबंध रखने वाले युवक ने महिला को अपने साथ रखने की कथित सनक में उसके दोनों बेटों को रास्ते का कांटा मानकर वारदात को अंजाम दिया।स्कूल से घर लौटते समय गायब हुए दोनों भाई लवकुशनगर के वार्ड नंबर-2 स्थित सिद्दन मोहल्ला निवासी निरपत यादव के बेटे सचिन यादव (11) और प्रेम यादव (9) स्थानीय क्लाइमेक्स इंग्लिश स्कूल में पढ़ते थे। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे दोनों भाई स्कूल से घर के लिए निकले थे, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.