रांची, जुलाई 14 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रेमिका को गर्भवती करने और बाद में अपनाने से इंकार करने के मामले में अनगड़ा पुलिस ने रूपड़ु गांव निवासी शादीशुदा युवक संजय मुंडा को हिरासत में लिया है। बताया गया कि संजय का साल्हन निवासी युवती के साथ पिछले 10 वर्षों से प्रेम संबंध था। इस बीच वर्ष 2020 में उसने दूसरी युवती से विवाह कर लिया। आरोप है कि प्रेमिका के छह माह की गर्भवती होने के बाद संजय और उसके परिजनों ने उसे स्वीकार करने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने अनगड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...