रांची, जनवरी 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा के मनीटोली वारिस चौक के समीप रहने वाली तरन्नूम परवीन की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि, अब तक पुलिस को अपराधी तौकिर अंसारी का कुछ पता नहीं चला है। इस मामले में मृतक के भाई मो मोजाहिद ने डोरंडा थाना में तौकिर अंसारी और निशा केरकेट्टा के विरूद्ध डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मो मोजाहिद ने आवेदन में कहा कि शनिवार की दोपहर में आरोपी की चाची ने उन्हें फोन कर उनकी बहन तरन्नुम की हत्या होने की सूचना दी। उसने उन्हें यह भी बताया कि उसके जीजा तौकिर ने उसकी बहन के सिर पर बंदूक से गोली मारी है। इसकी जानकारी मिलने के बाद वह बहन के घर पर पहुंचे। उनका भांजा अरहाम अंसारी ने उन्हें बताया कि उसके पिता तौकिर ने मां तरन्नुम को गोली मारी। फिर उसे बिस्तर में...