हजारीबाग, मार्च 6 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के मड़मो पंचायत अंतर्गत डुमरिया टांड निवासी एक युवक का शव चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के मुरपा जंगल में एक पेड़ से फंदे से झूलता हुआ मिला। युवक के शव के साथ मुरपा निवासी एक युवती का शव भी उसी पेड़ में अलग फंदे से झूलता हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है और किसी बात को लेकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। युवक की पहचान डुमरिया टांड निवासी युवक फूलचंद सोरेन (25) पिता रति सोरेन तथा युवती की पहचान मुरपा निवासी सावित्री कुमारी (18) पिता ढ़ेना मांझी के रूप में हुई। बताया जाता है कि दोनों के बीच बीते एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युगल बीते तीन मार्च से लापता भी चल रहे थे। दोनों के पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.