आगरा, जनवरी 13 -- ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते बेटी की हत्या कर शव ठिकाने लगाने के मामले में पुलिस ने प्रेमी युवक की तहरीर पर नौ नामजदों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में प्रेमिका के माता पिता समेत नौ लोगों को शामिल किया गया है। तहरीर में प्रेमी युवक ने आगरा से उन्हें पकड़कर लाए जाने से लेकर हत्या करने तक की दास्तां भी बयां की है। ढोलना थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में गांव के एक युवक ने बताया है कि वह गांव की 16 वर्षीय किशोरी से प्रेम करता था। उसका प्रेम प्रसंग दो वर्ष से चल रहा था। किशोरी के परिजनों को इसकी जानकारी थी और वह लगातार किशोरी पर उससे बातचीत न करने के लिए दबाव बना रहे थे। हत्या करने तक की धमकी दी गई थी। इसकी भनक किशोरी को लगी तो उसने नौ जनवरी को फोन पर युवक को पूरा मामला बताया। इसके ब...