लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने प्रेमिका व उसके मंगेतर को फंसाने के इरादे से जौनपुर कोर्ट परिसर व पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल भेजने वाले विशाल रंजन को रविवार को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया है। वह आजमगढ़ के हड़हा बाबा नरौली में किराये के कमरे में रह रहा था। एटीएस ने विशाल को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पांच मोबाइल फोन, एक लैपटाप, दो मेमोरी कार्ड व चार सिम बरामद हुए हैं। एटीएस के अनुसार, आरोपित ने पीपीएन का पेड वर्जन प्रयोग कर अलग-अलग लोगों से वाइफाई कनेक्शन लेकर धमकी भरी ईमेल भेजने का षड्संत्र रखा था ताकि पुलिस उस तक न पहुंच सके। आरोपित ने 17 फरवरी को जौनपुर के जिला जज की सरकारी ईमेल आईडी पर पांच ईमेल भेजी थीं। जांच में सामने आया कि सभी मेल अलग-अलग आइडी, जो भिन्न नामों से लिए गए म...