बदायूं, मार्च 30 -- मोहल्ला नारायणगंज निवासी एक युवक की प्रेमिका के भाइयों पर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। घायल युवक की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नगर के मोहल्ला श्री नारायणगंज निवासी सीमा पत्नी उदयराज सिंह, जो मूल रूप से कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हैं, ने बताया कि उनके पुत्र सूर्यकांत का गांव की ही एक लड़की से प्रेम संबंध था। लड़की उससे शादी करना चाहती थी। इसकी जानकारी होने पर लड़की के भाइयों ने उनके पुत्र को घर से बुलाकर ले गए और उसकी पिटाई कर 28 मार्च शनिवार को मारनासन्न अवस्था में उझानी स्थित उनके आवास के बाहर छोड़कर फरार हो गए। घायल युवक का बदायूं के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल युवक की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.