फरीदाबाद, मई 2 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सेक्टर-12 स्थित न्यायिक परिसर में युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी पर हमला कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। लड़के ने आरोप लगाया कि हमलावर उसकी पत्नी को अपने साथ लेकर चले गए। हालांकि, पुलिस ने इससेइंकार किया है। पुलिस के अनुसार, यूपी के कांवरका गांव निवासी युवक ने यमुनापार निवासी एक युवती से 27 अप्रैल को प्रेम विवाह किया था। शनिवार दोपहर बाद युवक अपनी प्रेमिका के साथ सुरक्षा लेने और बयान दर्ज करवाने के लिए सेक्टर-12 स्थित न्यायिक परिसर पहुंचा हुआ था। इसी दौरान वहां युवती के परिजन पहुंच गए और उन्होंने युवक के साथ मारपीट कर दी। यह भी पढ़ें- प्रेमिका से मिलने आये प्रेमी की करा दी शादी इस दौरान परिजन अपनी बेटी को साथ लेकर चले गए। इस दौरान अदालत परिसर में अफरा-तफर मच गई। युवक की वकील भी मदद के लिए चि...