प्रयागराज, अप्रैल 6 -- नैनी के धनुआ गांव में दो अप्रैल की रात हुई 70 वर्षीय बुजुर्ग हजारीलाल की हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। हजारीलाल की हत्या अवैध प्रेम संबंध के चलते हुई थी। उसकी 65 वर्षीय प्रेमिका के पति ने प्रतिशोध में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। धनुआ निवासी हजारीलाल एक ठेकेदार के यहां बालू, गिट्टी की चौकीदारी करते थे। वहीं, दो अप्रैल की रात सोते समय उनकी हत्या कर दी गई थी। तीन अप्रैल की सुबह चारपाई पर खून से सना उनका शव पाया गया था। उनकी बेरहमी के साथ धारदार हथियार से मारकर हत्या की गई थी। बेटे सोनू ने अज्ञात के खिलाफ नैनी थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में जुटी पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते हत्यारे तक पहुंच गई और रविवा...