वाराणसी, मई 27 -- कछवांरोड। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह प्रेमिका से मिलने प्रेमी उसके घर पहुंच गया। युवती के परिजनों की ओर से घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और युवक को पकड़ के थाने ले आई। थोड़ी देर बाद युवती भी थाने पहुंच गई। युवक व युवती दोनों शादी करने की जिद पर अड़ गए। बोले कि साथ में शादी करके रहेंगे। दोनों बालिग हैं। युवक ने बताया कि एक वर्ष पहले युवती से फोन के माध्यम से बातचीत चालू हुआ था और धीरे-धीरे नजदीकी बढ़ गया। दोनों में प्रेम हो गया और बातचीत होने लगा। घंटों समझाने के बाद किसी तरह युवती घर जाने को तैयार हुई। अपने परिजनों के साथ थाने से घर चली गई। पुलिस ने युवक के घर सूचना दी लेकिन कोई भी नहीं घर से आया। कछवांरोड चौकी प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि युवती परिजनों के समझाने पर स...