एटा, अप्रैल 29 -- प्रेमिका के गम में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव बाग में नीम के पेड़ पर लटका मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना निधौली कलां के गांव झिनवार निवासी रोहित उर्फ बडैला (22) पुत्र भान सिंह मजदूरी करता था। मंगलवार दोपहर को घर से निकला लेकिन घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह खेतों पर जा रहे ग्रामीणों ने युवक का शव बाग में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका देखा। शव को लटका देख घरवालों को सूचना दी। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे घरवालों ने बताया कि डेढ़ साल पहले जलेसर क्षेत्र के एक गांव से युवती को घर ले आया था लेकिन बाद में उसके घरवालों उसे ले गए और लड़की की शादी दूसरी जगह कर दी। प्रेमिका की शादी होने के बाद वह गम में रहने लगा। घरवालों ने बताया कि इसी गम में रोहित शराब पीने का आदी हो गया। मंगलवार दोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.