रांची, मई 20 -- रांची। 40 वर्षीय शादीशुदा महिला की हत्या मामले में जेल में बंद आरोपी जगबंधु मुंडा को अदालत से राहत नहीं मिली। अपर न्यायायुक्त अरविंद कुमार की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला वर्ष 2023 में अनगड़ा थाना क्षेत्र का है। डूमरगढ़ी निवासी महिला 3 जुलाई को लापता हुई थी, बाद में उसका शव जंगल से मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जगबंधु मुंडा के साथ महिला का चार वर्षों से प्रेम संबंध था। आरोपी दूसरी शादी करना चाहता था, जिसका महिला विरोध कर रही थी। इसी कारण उसने जंगल में बुलाकर हत्या कर दी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...