सोनभद्र, जून 25 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने करीब एक माह पूर्व मोटकी मुकुट पहाड़ी पर मिले महिला के मानव कंकाल के मामले में मुख्य आरोपी प्रेमी को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा भी बरामद किया है। पुलिस ने उसके सहयोगी को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। बीजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 30 मई को बीजपुर थाना क्षेत्र के मोटकी मुकुट पहाड़ी धरतीडाड़ में एक महिला अज्ञात कंकाल बरामद हुआ था। पुलिस ने मौके पर मिले कपड़ों से उसकी पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पीएम रिपोर्ट में हत्या का मामला सामने आया था। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताय...