नोएडा, दिसम्बर 18 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। अदालत ने प्रेमिका पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाकर मारने की कोशिश करने के दोषी को 10 साल के कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। केस की सुनवाई न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय द्वितीय प्रियंका सिंह ने की। एडीजीसी शिल्पी भदौरिया ने बताया कि नोएडा के फेज-3 थाने में 20 जुलाई 2024 को महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने बताया था कि उसकी 19 वर्षीय बेटी का कंपनी में साथ काम करने वाले महोबा निवासी पुष्पेंद्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने 19 जुलाई 2024 को युवती को नोएडा सेक्टर-64 स्थित पार्क में मिलने के लिए बुलाया। यहां किसी बात को लेकर विवाद होने पर आरोपी ने पहले पीड़िता के साथ मारपीट की और फिर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी युवती क...