बिजनौर, दिसम्बर 1 -- जलीलपुर क्षेत्र के गांव जमालुद्दीनपुर में प्रेमिका की शादी तय होने से क्षुब्ध प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार अलसुबह दोनों के शव एक ही पेड़ पर दुपट्टे से लटके मिले। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जलीलपुर क्षेत्र के गांव जमालुद्दीनपुर निवासी 21 वर्षीय अंशु और 18 वर्षीय शिवानी का करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के घर आसपास ही हैं। सोमवार को शिवानी की गोद भराई की रस्म होनी थी। रविवार सुबह गांव के बाहर एक पेड़ पर अंशु व शिवानी के शव लटके मिले। गांव के ही एक किशोर ने दोनों के शव देख शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। एएसपी देहात प्रकाश कुमार व चांदपुर सीओ देश दीपक सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट और आवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.