प्रेमिका की शादी की खबर सुन टावर पर चढ़ा युवक; गर्लफ्रेंड को बुलाने पर अड़ा, 3 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा
संवाददाता, अप्रैल 26 -- मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के गगोल रोड पर शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रेमिका की शादी की खबर से आहत एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब तीन घंटे तक चले इस हाइवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने युवक को नीचे उतारा। जानकारी के अनुसार कताई मिल निवासी विवेकानंद कुमार पुत्र सियाशरण पासवान मूल रूप से पटना बिहार का रहने वाला है। वह परतापुर क्षेत्र में अजीत के मकान में किराए पर रहता है और दयाल फैक्ट्री में मजदूरी करता है।प्रेमिका की शादी की खबर के आहत था युवक शुक्रवार सुबह वह अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा। उसके नहीं मिलने पर उसने परिजनों से संपर्क किया। आरोप है कि युवती के परिजनों ने उसको दोबारा संपर्क न करने की चेतावनी देते हुए भगा दिया। इसी दौरान उसे प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय होने की जानकारी मिली। जिसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.